Home उत्तर प्रदेश बाल श्रम के विरुद्ध डीटीएफ का अभियान, 7 किशोर श्रमिक छुड़ाए गए

बाल श्रम के विरुद्ध डीटीएफ का अभियान, 7 किशोर श्रमिक छुड़ाए गए

SIDHARTHNAGAR NEWS: जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला टास्क फोर्स (डीटीएफ) टीम ने बुधवार को बांसी में बाल श्रम के विरुद्ध एक बड़ा अभियान चलाया। इस अभियान के तहत 7 किशोर श्रमिकों को चिन्हित कर उनके 6 नियोजकों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी उज्ज्वल त्रिपाठी ने बताया कि जिन नियोजकों को नोटिस जारी किया गया है उनमें स्टार मोबाइल एंड रिपेयरिंग शॉप, केजीएन मुरादाबादी हैदराबादी बिरयानी, गुप्ता भोजनालय, राजा बिरयानी, मौर्या जी छोले भटूरे और साँवरिया स्वीट्स शामिल हैं। त्रिपाठी ने आगे बताया कि बाल श्रम के खिलाफ यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इस वित्तीय वर्ष में अब तक कुल 42 नियोजकों को नोटिस जारी कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस मौके पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी उज्ज्वल त्रिपाठी के साथ-साथ एएचटीयू के उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह, उपनिरीक्षक लक्ष्मण प्रसाद, मुख्य आरक्षी देवेंद्र यादव और मानव सेवा संस्थान से जय प्रकाश गुप्ता भी मौजूद रहे।