MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) शुक्रवार को पंडित दीनदयाल पुरम कॉलोनी बरौधा कचार स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के नेतृत्व में पद्म विभूषण से सम्मानित, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल परम श्रद्धेय बाबू कल्याण सिंह जी की पुण्यतिथि मनाई गई । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी रहे । उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबू कल्याण सिंह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके राष्ट्र, संगठन एवं समाज के प्रति योगदान को स्मरण किया । इस अवसर पर भाजपा मीरजापुर के पूर्व जिलाध्यक्ष बालेन्दु मणि त्रिपाठी, जिला महामंत्री रविशंकर पांडेय, जिला मंत्री विरेन्द्र प्रताप यादव, जिला कोषाध्यक्ष चंद्रांशु गोयल, जिला मीडिया प्रभारी पं. भावेश शर्मा, जिला कार्यालय मंत्री मनोज दुबे, जिला कार्यसमिति सदस्य शशिभूषण तिवारी, दिलीप पटेल, विरेन्द्र कुमार मौर्य, जिला सह कार्यालय मंत्री सोनू दुबे, , जिला सह मीडिया प्रभारी रतन कुमार सिंह, विजय शक्ति दुबे, शुभम जायसवाल, भाजपा नगर पूर्वी अध्यक्ष डाली अग्रहरि, भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री संजय गुप्ता, कमलेश कुमार मौर्य, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रवी कशेरा, सत्यनारायण पटेल, राजन गुप्ता, श्रीकृष्ण कशेरा, संतोष कुमार एवं मोनू मौर्या सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे । उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया सह प्रभारी रतन कुमार सिंह ने दी ।







