Home उत्तर प्रदेश बाढ़ में फंसे 78 वर्षीय बुजुर्ग दंपति को बचाया गया

बाढ़ में फंसे 78 वर्षीय बुजुर्ग दंपति को बचाया गया

MIRZAPUR NEWS: मीरजापुर में गंगा का जलस्तर तेज़ी से बढ़ते हुए चेतावनी बिंदु को पार कर गया है। कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं और घरों व सड़कों में पानी घुस गया है। प्रशासन लगातार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटा है।  इस बीच धौरहरा गांव से एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है, जिसमें एसडीएम सदर गुलाब चन्द्र खुद नाव से पहुंचकर बाढ़ में फंसे 78 वर्षीय बुज़ुर्ग दंपति को सुरक्षित स्थान पर ले जाते नज़र आ रहे हैं। इस रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान डीडीओ विजय कुमार जायसवाल, सीओ सदर अमर बहादुर, वीडीओ कोन, थाना अध्यक्ष चिल्ह और राजस्व टीम भी मौजूद रही। लोगों ने एसडीएम और प्रशासन की इस सराहनीय पहल की जमकर तारीफ़ की है।