Home उत्तर प्रदेश बाइक सवार की टक्कर से बस चालक घायल, बाइक सवार के विरुद्ध...

बाइक सवार की टक्कर से बस चालक घायल, बाइक सवार के विरुद्ध केस

KAUSHAMBI NEWS NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के कमासिन चौराहे स्थित एक ढाबा के पास रोडवेज बस का टायर पंचर हो गया जिसके बाद चालक टायर ठीक करने लगा, इस दौरान उल्टे दिशा से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार की टक्कर से बस चालक घायल हो गया, चालक के पुत्र की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। कानपुर महानगर के मनोहर नगर बर्रा निवासी आर्यन शुक्ला ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके पिता शिव नरेश शुक्ला फतेहपुर डिपो में संविदा पर बस चालक है, आर्यन शुक्ला के मुताबिक उसके पिता 19 मार्च को कानपुर से बस लेकर प्रयागराज जा रहे थे, जैसे ही बस सैनी कोतवाली क्षेत्र के कमासिन चौराहे के पास पहुंची तभी बस का टायर पंचर हो गया, बस चालक शिव नरेश टायर को ठीक करने लगे इस दौरान उल्टे दिशा से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने बस चालक को टक्कर मार दिया हादसे में बस चालक शिव नरेश गंभीर रूप से घायल हो गए, आसपास मौजूद ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया जहां से उनको कानपुर रेफर कर दिया गया। पीड़ित की शिकायत पर सैनी पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।