Home उत्तर प्रदेश बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का केस दर्ज

बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का केस दर्ज

PRATAPGARH NEWS: लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने से हुई दुर्घटना में चोटहिल को धमकी देने के आरोप में लालगंज पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाली के कहारन का पुरवा शीतलमऊ निवासी अखिलेश यादव पुत्र लालजी ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि बीती तीन सितम्बर को वह अपनी ससुराल से पत्नी प्रीति के साथ घर वापस लौट रहा था। शीतलमऊ जलेसरगंज रोड पर तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। पीड़ित ने इलाज के लिए आरोपी से पैसे की मांग की तब उसने जानलेवा धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।