Home उत्तर प्रदेश बाइक की टक्कर से सायकिल सवार जख्मी

बाइक की टक्कर से सायकिल सवार जख्मी

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली के अजुहा कस्बे में तेज रफ्तार बाइक सवार की टक्कर से सायकिल सवार युवक जख्मी हो गया , स्थानीय लोगो ने घायल को नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया । सैनी कोतवाली के अजुहा कस्बे के वार्ड नं दो अंबेडकर नगर निवासी अनिल कुमार साहू पुत्र रामस्वरूप 35 वर्ष कस्बे के आरओ प्लांट में मजदूरी करता है , प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो अनिल कुमार बीती रात सायकिल से घर जा रहा था तभी तेज रफ्तार बाइक सवार टक्कर मारकर फरार हो गया , हादसे में अनिल घायल हो गया , आसपास मौजूद लोगो ने देखा तो घायल को नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।