Home उत्तर प्रदेश बांके बिहारी मंदिर का होगा कायाकल्प डीएम ने दिए निर्देश

बांके बिहारी मंदिर का होगा कायाकल्प डीएम ने दिए निर्देश

डीएम ने किया निरीक्षण और किया पूजा:अर्चना

FATEHPUR NEWS: जनपद के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में नए विकास कार्य की शुरुआत होने जा रही है। जिलाधिकारी रविंद्र सिंह ने सोमवार को मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर से जुड़े सरोवर और परिसर का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने कहा कि सरोवर और पार्क का विकास सरकारी धन से किया जाएगा। मंदिर के गर्भगृह और आंतरिक विकास में भक्तों का सहयोग लिया जाएगा। नगर पालिका ईओ को सरोवर के सुंदरीकरण का निर्देश दिया गया है। इसमें बाउंड्रीवाल की ऊंचाई बढ़ाना, तुलसी वाटिका बनाना और लाइटिंग की मरम्मत शामिल है। तीन सौ वर्ष से अधिक पुराने इस मंदिर को 2018 में पहली बार पहचान मिली। तत्कालीन जिलाधिकारी आंजनेय सिंह ने इसे अतिक्रमण मुक्त कराया। बाद में कई अधिकारियों ने मंदिर के विकास में योगदान दिया। मंदिर के पीछे सरोवर, बाउंड्रीवाल और पार्क का निर्माण हो चुका है। मंदिर परिसर में एक नया पुस्तकालय बनाया गया है। इसका उद्घाटन नवरात्रि में होगा। व्यापारी नेता प्रदीप गर्ग के अनुसार पुस्तकालय के लिए दो लाख रुपये की पुस्तकें मंगाई गई हैं। आदर्श व्यापार मंडल के सदस्यों ने मंदिर के विकास की मांग की थी। जिलाधिकारी रविंद्र सिंह के इस कदम से मंदिर के विकास को नई दिशा मिलेगी।