पडरौना विकास खंड के बसहियां बनवीरपुर गांव के कुरेशी मोहल्ले के निकट स्थित गंदगी से भरे पोखरे का मिट सकता है अस्तित्व,जिम्मेदार है बेखबर
KUSHINAGAR NEWS: बसहियां बनबीरपुर गांव स्थित कुरैशी टोला स्थित पोखरे को लोगों ने कचरा व कूड़ा फेंकने का स्थान बना दिया है। आसपास के घरों से निकलने वाला कचरा यहीं फेंका जाता है। गंदगी से भरे पोखरे का अस्तित्व ही समाप्त हो गया है।
दुर्गंध से आसपास के लोगों को काफी परेशानी होती है। इसको लेकर गांव प्रतिनिधि और विभागीय जिम्मेदार समस्या के प्रति बेखबर हैं। गांव के लोगों का कहना है कि गंदगी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दुर्गंध से यहां आना जाना मुश्किल हो गया है। आसपास के गांव के लोग यहां फसल काटने व बोने से लेकर खेती बारी करने के लिए यहां आने से कतरा रहे हैं। पोखरी में फैली गंदगी से यहां के अगल-बगल की स्थिति नारकीय हो गई है। जिम्मेदार सब कुछ जानते हुए इस गंभीर समस्या से बेखबर है। शीघ्र ही इस समस्या का समाधान नहीं होता है तो बसहियां बनबीरपुर गांव में कुरैशी मुहल्ला के लोगों के लिए आने वाले समय में भयावाह बीमारी की चपेट में आ सकते हैं ?







