ETAWAH: जिला इटावा के थाना क्षेत्र बकेवर के अंतर्गत महेवा के पास सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। वहीं दिल्ली से हमीरपुर जा रही एक डबल डेकर प्राइवेट बस डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में बस सवार 17 यात्री घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक बकेवर भूपेंद्र सिंह राठी अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे।और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। 10 गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल भीमराव अंबेडकर राजकीय चिकित्सालय इटावा में भर्ती कराया गया है। जबकि कुछ अन्य घायलों का उपचार सीएचसी महेवा में किया जा रहा है। वहीं प्रत्यक्षदर्शी घायलों ने बताया की हादसा सुबह लगभग 4:00 बजे के आसपास हुआ है। वहीं यात्रियों के मुताबिक इटावा में बस चालक बदला गया था। तथा कुछ ही दूरी तय करने के बाद उसे नींद की झपकी आ गई। बस अनियंत्रित होकर सीधे डिवाइडर से जा टकराई। जिससे बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।







