FATEHPUR NEWS: जीटी रोड स्थित शनि मंदिर के समीप बलवान ई-मोटर्स का भव्य उद्घाटन सांसद एवं सपा नेता नरेश उत्तम पटेल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम के दौरान संचालक मोहम्मद आफताब ने बताया कि यहां उपलब्ध इलेक्ट्रिक ई-रिक्शा एक बार चार्ज करने पर लगभग 230 किलोमीटर तक चलने की क्षमता रखती है। उन्होंने कहा कि वाहन में दमदार परफॉर्मेंस और बेहतर बैटरी बैकअप जैसी विशेषताएं दी गई हैं, जो ग्राहकों के लिए किफायती और सुविधाजनक साबित होंगी। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने नई तकनीक और पर्यावरण अनुकूल वाहनों को बढ़ावा देने की पहल की सराहना की। इस मौके पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष एडवोकेट राजकुमार मौर्य, मैनेजर ओवैस, एडवोकेट मोहम्मद असलम शेर खान, सभासद शादाब अहमद, विनय तिवारी, अरुण यादव, शहजाद अनवर, विवेक यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।







