Home उत्तर प्रदेश बरमतपुर प्रकरण में भाजपा नेता ने लिखा शासन को पत्र

बरमतपुर प्रकरण में भाजपा नेता ने लिखा शासन को पत्र

FATEPUR NEWS: जिले के बहुचर्चित बरमतपुर गांव में बिकलांग दलितों के गिराए गए मकान के मामले में एक बार फिर से नया मोड़ आ गया है, पूरे मामले में जिन संलिप्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई तो हुई लेकिन उसमें कार्यवाहक तहसीलदार के खिलाफ कार्यवाही ना होने से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष आशीष मिश्रा ने कड़ी आपत्ति जताई है।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने शासन को बाकायदा एक शिकायती प्रार्थना पत्र भेज कर कहा है कि इस पूरे मामले में कार्यवाहक तहसीलदार अमरेश सिंह की भूमिका संदिग्ध है, इन्होंने बकायदा पत्रावली को दबाने का कार्य किया और इनकी पूरी कार्रवाई में कहीं न कहीं भूमिका है जिससे उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अब तक जो शासन द्वारा कार्रवाई की गई है वह पूरे तरीके से सराहनीय है लेकिन कार्यवाहक तहसीलदार के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। बताते चलें कि जिले के मलवां थाना क्षेत्र के बरमतपुर गांव में 16 जुलाई को दलित परिवार के घर बुलडोजर से गिराए गए मकानों के मामले में बड़ी कार्यवाई शुरू हो गयी है। पूरे मामले में अनुसूचित जाति के 5 लोगों के घर गिराए गए थे। चूंकि गाटा संख्या 36 पर बेदखली का आदेश था, लेकिन गाटा संख्या 52 के मकान गिरा दिए गए। इस समूचे प्रकरण में जिलाधिकारी की रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन हुआ जिसमें कई राजस्व कमी एवं अधिकारी कार्यवाही के जड़ में आए और एसडीएम फतेहपुर सदर अर्चना अग्निहोत्री को भी शासन द्वारा निलंबित कर दिया गया। इसमें भाजपा नेताओं का भी दखल उजागर हुआ है।