Home उत्तर प्रदेश बम के साथ धराया आरोपी, गया जेल

बम के साथ धराया आरोपी, गया जेल

PRATAPGARH NEWS: कोतवाली पुलिस ने चार देशी बम के साथ एक आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। लालगंज कोतवाली के दरोगा दीपक कुमार शनिवार की रात गश्त पर निकलते थे। रानीगंज कैथौला चैकी के जगन्नाथपुर पुलिया के समीप पुलिस को एक संदिग्ध दिखा। पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ा और तलाशी ली तब उसके पास चार देशी बम बरामद हुआ। पकड़ा गया आरोपी उदयपुर थाना के बेनी दीन का पुरवा उछापुर निवासी हरिलाल उर्फ छम्मा पुत्र श्रीराम को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आरोपी के खिलाफ जिले के लालगंज तथा उदयपुर व अयोध्या जनपद में भी गम्भीर आपराधिक केस दर्ज है। पुलिस ने रविवार  को आरोपी को जेल भेज दिया।