SIDHARTHNAGAR NEWS: नगर पंचायत बढ़नी में शुक्रवार को प्रदेश सरकार के मंत्री ए के शर्मा के प्रथम आगमन पर नगर का माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया। नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि के नेतृत्व में मंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। फूल-मालाओं, नारों और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ के बीच मंत्री का भव्य अभिनंदन किया गया। इसी अवसर पर सांसद जगदंबिका पाल का जन्मदिन भी पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। मंत्री ए के शर्मा ने नगर में केक काटकर सांसद का जन्मदिन मनाया और उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने तालियों और नारों के साथ खुशी का इजहार किया। मंत्री ए के शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बिना भेदभाव के विकास कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र होने के बावजूद बढ़नी नगर को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और आने वाले समय में नगर को कई नई सौगातें मिलेंगी। नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने स्वागत भाषण में कहा कि मंत्री का प्रथम आगमन नगर पंचायत बढ़नी के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण है। उन्होंने कहा कि नगर की जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और शासन-प्रशासन के सहयोग से विकास कार्यों को और गति दी जाएगी। जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा कि सांसद जगदंबिका पाल के नेतृत्व में सिद्धार्थनगर जिले ने विकास की नई पहचान बनाई है। सरकार और संगठन मिलकर अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने कहा कि भाजपा की नीतियों के कारण आज देश और प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा के साथ-साथ विकास को भी मजबूती दी जा रही है।
कार्यक्रम में सांसद जगदंबिका पाल, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि, जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, गोविन्द, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना चौधरी, माधव, लालजी त्रिपाठी, भाजपा नेता श्याम जायसवाल, रामकुमार उर्फ चिंकू यादव, पीढ़ा बाबा, राजकुमार राजू शाही, पटेश्वरी अग्रहरि, सिद्धार्थ पाठक, त्रिजुगी अग्रहरि, कन्हैया मित्तल, ध्रुव चतुर्वेदी, मुन्नू मार्या, मनोज गोयल, प्रभात तिवारी, अमित मौर्या सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नगरवासी मौजूद रहे।







