Home उत्तर प्रदेश बढ़नी को मिले विश्व शांति का प्रतीक, नगर पंचायत अध्यक्ष से बुद्ध...

बढ़नी को मिले विश्व शांति का प्रतीक, नगर पंचायत अध्यक्ष से बुद्ध प्रतिमा स्थापित करने की मांग

SIDHARTHNAGAR NEWS: अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती नगर पंचायत बढ़नी के बस स्टॉप तिरंगा तिराहे पर विश्व शांति के प्रतीक महात्मा बुद्ध की प्रतिमा स्थापित करने की मांग उठी है। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने इस संबंध में नगर पंचायत बढ़नी के नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरी को एक सामूहिक हस्ताक्षरित ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में निवेदकों ने कहा है कि भगवान बुद्ध का जन्मस्थल सिद्धार्थनगर दुनिया भर में मानवता को संदेश देता है। चूंकि बढ़नीनगर पंचायत अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती कस्बा है और यहाँ 30 वर्षों से बुद्ध की प्रतिमा/फोटो रखकर श्रद्धालु नमन करते आ रहे हैं, इसलिए इस स्थान का विशेष महत्व है। निवेदक समूह, जिसमें राष्ट्रीय माता सावित्री बाई फुले सामाजिक चेतन मंच (ढेबरुआ, बढ़नी) के प्रतिनिधि और अन्य सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं, ने अनुरोध किया है कि बुद्ध अनुयायी इस तिराहे से होकर श्रावस्ती, लुम्बिनी, सारनाथ और कुशीनगर जाते हैं। यह प्रतिमा चौक पर लगने से बढ़नी नगर का गौरव बढ़ेगा और यह स्थल अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त करेगा। निवेदकों ने अध्यक्ष से शीघ्र ही महात्मा बुद्ध जी की प्रतिमा को स्थायी रूप से स्थापित कराने की कृपा करने का आग्रह किया है, ताकि यह स्थान विश्व पर्यटन मानचित्र पर अपनी पहचान बना सके और शांति व सद्भाव का संदेश दे सके।