Home उत्तर प्रदेश बड़े बैनामों की जांच, तिलौली ग्राम के लेखपत्र में मिली स्टांप चोरी

बड़े बैनामों की जांच, तिलौली ग्राम के लेखपत्र में मिली स्टांप चोरी

SIDHARTH NAGAR NEWS: जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने मंगलवार को सहायक महानिरीक्षक निबंधन ज्ञानेंद्र कुमार सिंह के साथ बड़े बैनामा लेखपत्रों का औचक निरीक्षण किया यह निरीक्षण कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक के बाद किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बांसी तहसील के ग्राम पिपरा भईया (लेखपत्र संख्या 6215/03.06.2025, वी कोड- 1416) और ग्राम तिलौली (लेखपत्र संख्या 3990/23.06.2025, वी कोड- 1290) के विकासशील श्रेणी के ग्रामों से संबंधित बैनामों की स्थलीय जांच की।जांच में ग्राम तिलौली तप्पा असनार के लेखपत्र में स्टांप और फीस में कमी पाई गई। इस पर जिलाधिकारी ने सहायक महानिरीक्षक निबंधन को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस कार्रवाई से राजस्व चोरी पर लगाम लगने की उम्मीद है।