Home उत्तर प्रदेश बड़े बैनामों का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, सब ठीक मिला

बड़े बैनामों का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, सब ठीक मिला

SIDHARTHNAGAR NEWS: जिले में मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने सहायक महानिरीक्षक निबंधन ज्ञानेंद्र कुमार सिंह के साथ दो बड़े बैनामों के लेखपत्रों का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर पहुंचकर दस्तावेजों की पड़ताल की और जमीनी हकीकत परखी। निरीक्षण में दोनों लेखपत्र सही पाए गए और किसी तरह की कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई.मिली जानकारी के अनुसार, जिलाधिकारी ने सबसे पहले नौगढ़ तहसील के श्री बेलवा तप्पा घोष गांव से संबंधित लेखपत्र संख्या 4187 (दिनांक 05.06.2025) की जांच की। यह गांव विकासशील ग्राम की श्रेणी में आता है। इसके बाद उन्होंने नौगढ़ तहसील के ही मधुकरपुर तप्पा थरौली गांव से जुड़े लेखपत्र संख्या 4656 (दिनांक 20.06.2025) का भी स्थलीय मुआयना किया। यह गांव नगरीय (नगर पालिका सीमा के अंदर) श्रेणी में आता है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने बड़े बैनामों से संबंधित इन लेखपत्रों के साथ मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन किया। इस पूरी प्रक्रिया में दोनों लेखपत्र पूरी तरह से दुरुस्त पाए गए और उनमें किसी भी प्रकार की कमी या अनियमितता नहीं मिली।