Home इटावा बकेवर मे दो बाइको की टक्कर मे एक की मौत एक गंभीर...

बकेवर मे दो बाइको की टक्कर मे एक की मौत एक गंभीर घायल

ETAWA NEWS: थाना क्षेत्र के बकेवर भरथना मार्ग पर दो बाइकों की आमने सामने से टक्कर में दो लोग गम्भीर रुप से घायल हो गये। दुर्घटना की सूचना एम्बुलेंस को दी गयी दोनों घायलों को उपचार के लिऐ पच्चास शैय्या भेजा गया जहां हालत गम्भीर होने पर एक को जिला अस्पताल के लिऐ रेफर कर दिया गया। जबकि एक की उपचार के दौरान मौत हो गयी। बकेवर थाना क्षेत्र के बकेवर भरथना मार्ग पर रविवार की शाम लड़ाईयापुरा दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में दो लोग गम्भीर रुप घायल हो गये। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। इस संबंध में अमित कुमार पुत्र विद्या राम निवासी थाना लवेदी ने बताया कि हम और शैलेश बाइक से भरथना जा रहे थे। तथा शैलेश बाइक चला रहा था तभी सामने से आयी बाइक ने टक्कर मार दी। दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर दो लोग घायल हो गये। बकेवर भरथना मार्ग पर लड़ाईयापुरा के पास दोनों बाइकों की टक्कर मार दी जिसमें शैलेश निवासी लवेदी व ज्ञानवीर उर्फ मोनू पुत्र गम्भीर सहाय  निवासी गांव हर्राजपुरा गम्भीर रुप से घायल हो गये। दुर्घटना की सूचना लोगों ने एम्बुलेस को दी। दोनों बाइक सबारों को बकेवर स्थित पच्चास शैय्या अस्पताल भेजा गया। जहां उन्हे प्राथमिक उपचार दिया गया। हालत गम्भीर होने पर उन्हे शैलेन्द्र को जिला अस्पताल के लिऐ रेफर कर दिया गया। वहीं ज्ञानवीर उर्फ मोनू उम्र 21 बर्षीय की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। दुर्घटना की सूचना बकेवर थाना पुलिस को दी गयी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु इटावा भेजा गया।