PRATAPGARH NEWS: जिला कारागार अधीक्षक ऋषभ द्विवेदी ने बताया है कि जिला कारागार प्रतापगढ़ के कुछ बंदीरक्षकों द्वारा कारापाल से सम्बन्धित अपनी समास्याओं के सम्बन्ध में एक प्रार्थना पत्र दिया गया। प्रार्थना-पत्र के अवलोकन करने के पश्चात् दोनों पक्षों से इस विषय पर विस्तृत चर्चा की गयी एवं समस्याओं के निराकरण के लिए समाधान भी तत्त्काल प्रभाव से दिये गये। साथ ही यह भी आश्वासन दिया गया कि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न हो इसके लिए मजबूत क्रिया विधि विकसित की जाएगी। जिला कारागार अधीक्षक द्वारा दिये गये समाधान एवं आवश्वासन से दोनों पक्ष सहमत नजर आये और विश्वास दिलाया कि जेल के कुशल संचालन में अपना पूर्ण योगदान देते रहेगें।







