Home उत्तर प्रदेश बंजर व तालाब की सुरक्षित भूमि पर चला प्रशासन का बुलजोजर

बंजर व तालाब की सुरक्षित भूमि पर चला प्रशासन का बुलजोजर

KAUSHAMBI NEWS: सिराथू तहसील क्षेत्र के परास गांव में बंजर व तालाब के नाम सुरक्षित भूमि पर गांव के कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर प्लाटिंग कर अवैध निर्माण कराया जा रहा था, पीड़ित की शिकायत पर तहसीलदार सिराथू ने टीम गठित कर राजस्व कर्मियों को अवैध निर्माण को हटाने का आदेश दिया था जिसके बाद सिराथू तहसील प्रशासन ने बुलडोजर लगाकर अवैध निर्माण को ढहा दिया।
परास गांव निवासी मो सालिम पुत्र वाहिद अली ने सिराथू तहसील में शिकायत की थी गांव में बंजर व तालाब के नाम सुरक्षित भूमि पर कुछ लोगों द्वारा प्लाटिंग कर अवैध कब्जा किया जा रहा है, मामले को संज्ञान में लेते हुए तहसीलदार सिराथू अनंत राम अग्रवाल ने टीम गठित कर अवैध अतिक्रमण को हटाए जाने का आदेश दिया था। शुक्रवार को एसडीएम न्यायिक माज अख्तर की अगुवाई में राजस्व निरीक्षक मिथिलेश पाल, क्षेत्रीय लेखपाल विनोद कुमार पाल, योगेश कुमार , जीतलाल, नरेंद्र कुमार आदि लोगों ने बुलडोजर लगाकर अवैध अतिक्रमण को हटवा दिया।