PRAYAGRAJ NEWS: कांग्रेस पार्टी के गंगापार जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में फूलपुर कस्बे में गोमती इंटर कॉलेज से पदयात्रा होते हुए चैपाल एवं नुक्कड़ सभा करते हुए तहसील प्रांगण तक भाजपा सरकार के जन विरोधी नीति मनरेगा की पुनः बहाली की मांग करते हुए पदयात्रा निकाली गई।जिसमें कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए मनरेगा की पुनः बहाली करो भ्रष्ट और जन विरोधी सरकार मुर्दाबाद मोदी योगी मुर्दाबाद आदि नारे लगाते हुए तहसील परिसर पहुंचकर परगना मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सोपा गया।इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद ने कहा कि मनरेगा जो गरीबों को 100 दोनों रोजगार की गारंटी सुनिश्चित करता था भाजपा सरकार की तुगलकी फरमान जारी करके समाप्त कर दिया।कांग्रेस पार्टी इसके लिए 100 दिनों तक गांव-गांव में जाकर चैपाल के माध्यम से सरकार के इस कारनामे को उजागर कर रही है।और जनता को इस विरोध के लिए साथ आने का आवाह्न कर रही है कांग्रेस पार्टी इसका तब तक विरोध करती रहेगी।जब तक महात्मा गांधी रोजगार गारंटी अधिनियम की बहाली नहीं हो जाती। कार्यक्रम का संचालन विधानसभा प्रभारी ने किया। इस अवसर पर विशेष आमंत्रित सदस्य शरद उपाध्याय मुन्ना,डा.जगत नारायण सिंह, उपाध्यक्ष निशा सिंह,रामसिंह पटेल,राम मनोरथ सरोज,आशीष पाण्डेय,सुनील पाण्डेय,अनुपम द्विवेदी,सायरा आयशा,सूफिया बानो,डा.अमर सिंह पटेल,विनोद तिवारी,पुष्पा चैधरी,गिरधारी लाल गौतम,राजेश पटेल,प्रदीप पाण्डेय,सुरेश पटेल,भेद प्रकाश बिन्द,लवकुश मिश्रा,मो.शमीम,कामरान सिद्दीकी,वाररुम प्रभारी सददाम हुसैन सिद्दीकी,बृजेश सिंह, सरिता सरोज,डा.फरीद अंसारी,संगमलाल गुप्ता,सुनीता देवी,संगीता देवी, हृदयानन्द यादव,सितारा देवी, कंचन देवी आदि लोग उपस्थित रहे।







