Home उत्तर प्रदेश फूलपुर पुलिस ने हाइवे पर लूट करने वाले दो बदमाश को लूट...

फूलपुर पुलिस ने हाइवे पर लूट करने वाले दो बदमाश को लूट की मोटर साइकिल के साथ किया गिरफ्तार

220
0

राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल
वाराणसी। फूलपुर थाना पुलिस टीम नें चेकिंग के दौरान रामपुर हाइवे अंडर पास के पास से धारा 394,325,411,473से सम्बन्धित लूट की एक मोटर साइकिल UP65CV9781 के साथ अनीश यादव पुत्र नन्हेलाल उम्र 20 वर्ष,निवासी ग्राम बर्जी, थाना फूलपुर व सोहम मिश्रा उर्फ टेंडर पुत्र रंगीले मिश्रा उम्र 19 वर्ष,निवासी ग्राम थाने,थाना फूलपुर को आज दोपहर में गिरफ्तार किया गया।पुलिस द्वारा उक्त दोनों से पूछताछ के दौरान बताया कि यह मोटर साइकिल चोरी की है। पकड़े जाने के डर से हम लोग इसका नंबर प्लेट बदल दिया हूं।इस गाड़ी को हम लोग दो अन्य लोग प्रदीप गौड़ पुत्र रविंद्र गौड़ निवासी बर्जी थाना फूलपुर और किशन राजभर पुत्र रमेश राजभर निवासी असवारी कुआर थाना फूलपुर के साथ मिलकर सिंधुरिया-नागापुर हाईवे कट के पास से पिछले साल दिसंबर के महीने में मोटर साइकिल से जा रहे व्यक्ति को बांस से मारकर घायल कर मोटर साइकिल और मोबाइल फोन लूट कर भाग गए थे।उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना फूलपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।