Home उत्तर प्रदेश फाफामऊ और श्री सहायक क्लब को मिली जीत

फाफामऊ और श्री सहायक क्लब को मिली जीत

फोटो:आकाश सिंह एवं हृदय नारायण पांडेय

हृदय नारायण का अर्धशतक, आकाश का शतक व्यर्थ
PRAYAGRAJ NEWS:  फाफामऊ क्लब और श्री सहायक क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीत कर मनीष देब डिवीजन क्रिकेट लीग में पूरे अंक प्राप्त किये। श्री सहायक क्लब की जीत में हृदय नारायण पांडेय का अर्धशतक (74 रन, 62 गेंद, 11 चौके, एक छक्का) महत्वपूर्ण रहा तो नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्लब के आकाश सिंह का शतक (110 रन, 84 गेंद, 9 चौके, सात छक्के) व्यर्थ हो गया। चक हरिहरगंज झूंसी मैदान पर बुधवार को खेले गए मैच में विराट स्पोर्ट्स क्लब ने 26.2 ओवर में 8 विकेट पर 135 रन (तेजस गुप्ता 32, सूर्य प्रकाश सिंह 29, शुभम बिंद 18, शिवम मौर्य 3/19, सत्यम यादव 2/12, पार्थ वर्धन एवं ऋषभ एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में श्री सहायक क्लब ने 22 ओवर में एक विकेट पर 139 रन (हृदय नारायण पांडेय 74 नाबाद, मोहित यादव 42 नाबाद, शिवा मिश्रा 1/32) बना लिए। मैच में अनूप कुमार शर्मा व अजय कुमार अंपायर एवं आशीष भारतीय स्कोरर रहे। फाफामऊ क्लब ने अपने मैदान पर 37 ओवर में 276 रन (अभिनव कुमार 50, अभिजीत 46, शौर्य प्रताप सिंह 34, अमित यादव 31, अंकित मिश्रा 23, सत्यम मौर्य 19, मानस प्रवाल 4/42, लक्ष्य यादव 2/59, संस्कार सहाय व मोहम्मद अमजद एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्लब की टीम 32.2 ओवर में 225 रन (आकाश सिंह 110, सौरभ तिवारी 29, मोहम्मद अमजद 22, केशव शुक्ला 20, शौर्य प्रताप सिंह 3/49, अंकित मिश्रा 3/15, अनीश पटेल अमित यादव व अभिजीत एक-एक विकेट) पर सिमट गई। मैच में सुधीर सोनकर व राहुल सिंह अंपायर एवं प्रितेश सोनकर स्कोरर रहे।