Home उत्तर प्रदेश प्लम्बर मीट कार्यक्रम का हुआ आयोजन

प्लम्बर मीट कार्यक्रम का हुआ आयोजन

SONBHADRA NEWS: नगर के पास मारकुंडी घाटी में एस. के. सैनिटरी एंड हार्डवेयर रॉबर्ट्सगंज, व प्रयाग कम्पनी के संयुक्त तत्वाधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पलम्बर मीट का आयोजन रबिवार देर शाम को कोराई घाट में आयोजित किया गया l प्राप्त जानकारी अनुसार कार्यक्रम में लगभग चार दर्जन पलंबरों नें प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्रयाग कम्पनी के जोनल मैनेजर  राजन श्रीवास्तव द्वारा पलंबरों को कम्पनी के गुणवत्ता युक्त उत्पादों के बारे में जानकारी दी गयी l सभी पलम्बरों को कम्पनी के तरफ से उपहार के साथ ही प्रीत भोज का भी आयोजन किया गया l इस अवसर पर एस. के.सैनिटरी एंड हार्डवेयर के संजीव श्रीवास्तव के साथ ही विनोद, गुलाब, नागेंद्र, गुड्डू, अनिल, सुनील, सुशील, आलम, मनोज, शाबीर, सद्दाम, मुन्ना, गणेश, लालचंद, सोनू, अमित, सुरेंद्र, अशोक,सहित चार दर्जन पलम्बर सम्मिलित हुए।