KUSHINAGAR NEWS: क्षेत्र के नदवाबिशुनपुर के पंचायत भवन परिसर में रविवार को प्रोजेक्ट भारत के तहत जल संरक्षण पर आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्यअतिथि आर्टआफ लिविंग के प्रचारक समीर जौली ने कहा कि गांव मे जाकर जल संरक्षण के बारे मे लोगों को जागरूक करना है आर्ट ऑफ लिविंग का उद्देश्य, व्यक्तियों को एक खुशहाल, स्वस्थ और सार्थक जीवन जीने में मदद करना है, जो न केवल उनके अपने जीवन को बेहतर बनाता है, बल्कि दूसरों के जीवन को भी सकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। तनाव कम करने, मानसिक स्पष्टता बढ़ाने और जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद करता है। इसके कार्यक्रमों में श्वास व्यायाम, ध्यान और योग शामिल हैं, जो तनाव और चिंता के स्तर को कम करने, मानसिक स्पष्टता और ध्यान को बढ़ाने, और शारीरिक स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करने में मदद करते हैं।कार्यक्रम का आयोजन डॉक्टर अम्बरीष सिंह ने किया। इस दौरान रामबहादुर राय, एडवोकेट संजय सिंह,रामदयाल गोंड, अशोक सिंह, ब्रजेश सिंह,अरुण सिंह, हरेराम सिंह, आंनद यादव, संतोष सैनी, रमेश यादव, आदर्श दत्त पाण्डेय, सतीश गुप्ता,विकास पाण्डेय, नंदू ठाकुर आदि लोग मौजूद रहे।







