PRATAPGARH NEWS: प्रेस क्लब प्रतापगढ़ की मासिक बैठक शनिवार को इश्वी को कचेहरी प्रांगण में प्रेस क्लब प्रतापगढ़ के अध्यक्ष पंकज दुबे की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसका संचालन प्रेस क्लब प्रतापगढ़ के उपाध्यक्ष सत्येन्द्र प्रताप सिंह ने किया मासिक बैठक मे अपने सम्बोधन में प्रेस क्लब प्रबंध कारिणी अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह ने बोलते हुए प्रस्ताव रखा की क्लब में महिला पत्रकारों की 33% भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाय वहीँ प्रेस क्लब प्रतापगढ़ के अध्यक्ष पंकज दुबे ने सुझाव दिया की आजकल हरे वृक्षों की कटाई करके वन माफिया, प्रकृति के साथ खिलवाड़ कर रहे हैँ इसे रोकने के लिए पत्रकार साथियों को आगे आना चाहिए जहां भी हरे वृक्षों की कटाई पत्रकार बंधु देखें उसकी तत्काल शिकायत सम्बंधित अधिकारियों से करें l इस संदर्भ मे क्लब ने प्रस्ताव पारित किया की जहाँ पर हरे वृक्ष काटे जा रहे हों वहां के रेंजर व थाना प्रभारी के विरुद्ध पेड़ काटने की दशा मे निलंबन की कार्यवाही करने की मांग की जाय एवं सम्बंधित दोषी के विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि की भी मांग की गयी बैठक में अध्यक्ष पंकज दुबे ने कहा की जन सरोकार के मामलों मे पत्रकार बंधु अपनी अहम भूमिका निभाएं l बैठक मे पंकज दुबे,सत्येंद्र प्रताप सिंह, जगत बहादुर सिंह, आशीष गौतम, मोहम्मद शरीफ खाँ ,आसिफ सिद्दीकी,राम सिंह जोशुआ, सीता देवी आदि वा आमंत्रित सदस्य अतीक अहमद, मोहम्मद रियाज ,प्रणव त्रिपाठी, मोहम्मद हफ़ीज ताला उपस्थित रहे l यह जानकारी प्रेस प्रवक्ता आसिफ सिद्दीकी ने दी।







