जयंती पर याद किए गए स्वतंत्रता संग्राम के महानायक
PRATAPGARH NEWS: भारत के पहले स्वतंत्रता संग्राम के महानायक मंगल पांडेय की जयंती पर भारतीय भाषा अभियान के जिला संयोजक महेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके साहस को नमन किया।इस मौके पर महेश कुमार गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि ब्रिटिश हुकूमत को चुनौती देने वाले भारत माता के वीर सपूत मंगल पांडेय देश के अग्रणी योद्धा थे। उनके साहस और पराक्रम की कहानी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।” इस मौके पर मौजूद भारतीय भाषा अभियान के जिला सह संयोजक सतीश दूबे ने कहा कि मंगल पांडेय ने अपने साहस और पराक्रम से अंग्रेजी शासन की नींव हिला दी थी और इससे देशभर में स्वतंत्रता की लहर फैल गई। संचालन कर रहे अधिवक्ता परिषद अवध प्रतापगढ़ ईकाई के महामंत्री शिवेश कुमार शुक्ल ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि देश की स्वाधीनता व सांस्कृतिक स्वाभिमान के लिए भारत माता के वीर सपूत मंगल पांडेय का त्याग और समर्पण अविस्मरणीय है, जो आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। इस मौके पर प्रमुख रूप से आशीष, आकाश गुप्ता, अनुराग, भारत लाल, संतोष, अभिषेक सहित आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।







