फोटो-प्रियांशु को मैन ऑफ द मैच देते अशफाक अहमद
PRAYAGRAJ NEWS: प्रियांशु के हरफनमौला खेल (59 रन, 38 गेंद, नौ चौके, दो छक्के एवं 2-0-09-2) की बदौलत सेंट जोसेफ स्कूल कुंडा ने एएस हनुमानगंज क्लब को सात विकेट से हराकर पांचवीं केएस स्पोर्ट्स ट्रॉफी अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। चक हरिहर वन झूंसी मैदान पर शुक्रवार को खेले गए मैच में एएस हनुमानगंज क्लब ने 17.2 ओवर में 84 रन (मनु यादव 26, अनुभव गुप्ता 12, प्रेरक पाल 11, आयुष यादव 2/09, प्रियांशु 2/09, श्याम सिंह यादव 2/18, ऋषि साहू व शिव शुक्ला एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में सेंट जोसेफ स्कूल कुंडा ने 18.4 ओवर में तीन विकेट पर 86 रन (प्रियांशु 59 नाबाद, सर्वेश सरोज 1/12, शिवेंद्र सिंह 1/20) बना लिए। प्रियांशु को क्रिकेट कोच अशफाक अहमद ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।







