Home इटावा प्रियंका ने सीए की परीक्षा उत्तीर्ण अभिवावकों सहित जिले का नाम किया...

प्रियंका ने सीए की परीक्षा उत्तीर्ण अभिवावकों सहित जिले का नाम किया रोशन

ETAWA NEWS: जिले के बसरेहर क्षेत्र की एक छात्रा ने सीए की परीक्षा उत्तीर्ण कर न केवल अपने माता पिता का नाम रोशन किया बल्कि जनपद सहित अपने अध्यापकों को भी गौरान्वित किया।
जिले किल्ली रोड बसरेहर निवासी राजकुमार की पुत्री प्रियंका सिंह ने चारेटेड अकाउंटेंट (सीए) की परीक्षा में कड़ी मेहनत कर सफलता प्राप्त की और अपने परिवार सहित जनपद का नाम रोशन किया। प्रियंका सिंह ने बताया उसने ग्रेजुएशन व आगे की पढाई बाहर से की और कहा कि और कहा कि मेरी सफ़लता का श्रेय मेरे माता-पिता को जाता है आज उनकी वजह से ये मुकाम हासिल हुआ, मेरे माता पिता ने हमेशा मेरा साथ दिया, मुझे गर्व है जो भगवान ने मुझे ऐसे माता पिता दिये। इस ख़ुशी के अवसर पर प्रधान भी शामिल हुए और परिवार को बधाई दी। पिता राजकुमार, ताऊ राजेश सिंह, चाचा डॉ. त्यागी ने प्रियंका सिंह को इस सफलता पर बधाई दी।