PRATAPGARH NEWS: विकासखण्ड लक्ष्मणपुर अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय समशेरगंज में शनिवार को कक्षा पंाच के बच्चों का विदाई समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ साहित्यकार डॉ0 सच्चिदानंद त्रिपाठी की सरस्वती वंदना से हुआ। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं अंशिका, साक्षी, सोनाक्षी, रहनुमा, आदर्श, दिव्यांशु ने स्वागत गान, राष्ट्र गीत आदि की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। बतौर मुख्य अतिथि पूर्णिमा विश्वकर्मा ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा बच्चों के जीवन की सबसे मजबूत नींव होती है। उन्होने बच्चों को परिश्रम, अनुशासन व निरंतर अध्ययन से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। विशिष्ट अतिथि डॉ0 सच्चिदानंद त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षा के साथ अच्छे संस्कारों की सीख भी जरूरी है। जिससे कि सभ्य समाज को मजबूती मिल सके। उन्होने कहा कि विद्यार्थियों को ज्ञान के साथ नैतिक मूल्यों को अपनाकर समाज के लिए उपयोगी नागरिक बनना चाहिए। शिक्षक मुक्ता गुप्ता ने छात्रों को सफलता के लिए मेहनत और लगन से काम करने को प्रेरित किया। कार्यक्रम में मेधावी छात्र छात्राओं को कॉपी पेन भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं प्राथमिक विद्यालय को शिक्षण कार्य हेतु निःशुल्क डेस्क बेंच प्रदान करने वाले क्षेत्र के शमशाद खान, मुख्तार खान व राम औतार वर्मा को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक अनिरूद्ध यादव व संचालन हरिवंश शुक्ल शौर्य ने किया। कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ0 अरूण कुमार रत्नाकर ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस मौके पर मीना गुप्ता, रवीन्द्र शर्मा, माधुरी देवी, नगीना गौतम, शुभम कुमार, सोना देवी, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।







