Home उत्तर प्रदेश प्राची मौर्या बनीं एक दिन की बीईओ पदभार संभाल किया सघन निरीक्षण

प्राची मौर्या बनीं एक दिन की बीईओ पदभार संभाल किया सघन निरीक्षण

मिशन शक्ति के तहत एक दिन के लिए बेटी बनी अधिकारी

FATEHPUR NEWS: मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत विकास खण्ड हथगाम के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की कक्षा आठ की छात्रा प्राची मौर्या को खण्ड शिक्षा अधिकारी हथगाम नरेन्द्र सिंह द्वारा एक दिन की हथगाम की खण्ड शिक्षा अधिकारी नामित किया गया। नई खंड शिक्षा अधिकारी ने पदभार ग्रहण करते ही तत्काल ब्लॉक संसाधन केन्द्र, परिषदीय विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया गया।
ब्लॉक संसाधन केन्द्र हथगाम प्रातः 10 बजकर 30 मिनट पर ब्लॉक संसाधन केन्द्र हथगाम का निरीक्षण किया गया जिसमें समस्त कार्मिक उपस्थित रहे तथा अपने आवंटित पटलों पर कार्य सम्पादित करते हुए मिले। प्राथमिक विद्यालय चायमालपुर विद्यालय में चार अध्यापक एवं दो शिक्षामित्र कार्यरत हैं। सभी अध्यापक उपस्थित मिले। विद्यालय में 80 बच्चें नामांकित हैं जिसके सापेक्ष 62 बच्चे उपस्थित मिले। एमडीएम में फल एवं मीनू के अनुसार सब्जी-रोटी का वितरण किया जा रहा है। निरीक्षण में पाया गया कि निपुण लक्ष्य ऐप से कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों का एसेसमेंट किया जा रहा है। सभी बच्चों को पाठ्य पुस्तकें दे दी गई हैं। कुछ पुस्तकें विद्यालय में रखी मिली जिनके सम्बन्ध में जानकारी करने पर प्रधानाध्यापक द्वारा अवगत कराया गया कि सभी बच्चों को किताबें दे दी गई हैं। प्राथमिक विद्यालय कामापुर विद्यालय में 2 अध्यापक एवं 2 शिक्षामित्र कार्यरत हैं। एक अध्यापक उपस्थित एवं विकास सिंह इंचार्ज प्रधानाध्यापक आकस्मिक अवकाश पर हैं जिनकी संदर्भ संख्या 37300817 है। विद्यालय में 59 बच्चें नामांकित हैं जिसके सापेक्ष 49 बच्चे उपस्थित मिले। एमडीएम में फल एवं मीनू के अनुसार सब्जी-रोटी का वितरण किया जा रहा है। निपुण लक्ष्य ऐप से कक्षा 01 से 05 तक के बच्चों का एसेसमेंट किया जा रहा है। उपस्थित बच्चों को पुस्तक वितरण कर दिया गया है।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में 12 शिक्षिकाएं एवं 2 रसोईया हैं। 9 शिक्षिकाएं उपस्थित एवं 03 शिक्षिकाएं वंदना देवी, कृति रस्तोगी एवं रूमा रानी आकस्मिक अवकाश पर हैं। विद्यालय में 100 छात्राएं नामांकित हैं जिसके सापेक्ष 80 उपस्थित मिलीं। नाश्ता एवं भोजन मीनू के अनुसार वितरित किया गया।