Home इटावा प्राइवेट स्कूलों में एक देश एक पाठ्यक्रम होना चाहिए:प्रशांत तिवारी

प्राइवेट स्कूलों में एक देश एक पाठ्यक्रम होना चाहिए:प्रशांत तिवारी

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रशांत तिवारी

ETAWA NEWS: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रशांत तिवारी ने कहा कि वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार एक देश एक चुनाव की बात कर रही है लेकिन ये क्यों आदेश नहीं कर रही है की सभी प्राइवेट स्कूलो मे एक देश एक पाठ्यक्रम होना चाहिए। तिवारी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि आपने उत्तर प्रदेश के 5000 स्कूल बंद कर दिए अपने कहा कि बच्चे कम है तो बंद कर दिए ताकि भविष्य में वो स्कूल प्राइवेट को दे दे जिनका नाम भविष्य में अदानी अंबानी स्कूल हो। श्री तिवारी ने कहा आज प्राइवेट स्कूल पढ़ने पढ़ाने के लिए नहीं खोले जा रहे आज स्कूल के नाम पर व्यापार हो रहा है किताबों में ड्रेस में जूतों में ये नियम कौन सा है बच्चे जिस स्कूल में पढ़े वही से सब खरीद करे। किताबों में 40 प्रतिशत तक कमीशन स्कूल मैनेजमेंट को जाता है। अभिभावक कितनी परेशानी का सामना करते है। श्री तिवारी ने सरकार से मांग की है जब आप एक देश एक चुनाव चाहते है तो एक देश एक पाठक्रम एक किताब हो साथ ही अगर अपने 5000 स्कूल बंद किए तो आप पूरे प्रदेश में सभी प्राइवेट स्कूल की एक फीस क्यों नहीं करते।