Home उत्तर प्रदेश प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

MIRZAPUR NEWS: प्राइवेट स्कूलों द्वारा बेतहाशा फीस वृद्धि और किताब-कॉपी, ड्रेस व जूतों की खरीद के नाम पर अभिभावकों के आर्थिक शोषण के खिलाफ शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन किया। संगठन के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश सेठ और नगर अध्यक्ष आनंद कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बैनर-पोस्टर लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, मंडलायुक्त विंध्याचल मंडल और संयुक्त शिक्षा निदेशक उदयभान को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने कहा कि जनपद के सभी प्राइवेट विद्यालय वर्तमान समय में अभिभावकों के आर्थिक शोषण का केंद्र बने हुए हैं शिक्षा जैसे पवित्र कार्य का बाजारीकरण करके अभिभावक का आर्थिक शोषण किया जा रहा है जिसे अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण कदापि बर्दाश्त नहीं करेगा। जिलाध्यक्ष जयप्रकाश सेठ ने चेतावनी देते हुए कहां कि यदि निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो संगठन जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना देगा।नगर अध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय वर्तमान शैक्षणिक सत्र में करोड़ों का मुनाफा कमा रहा है और पाठ्यक्रम सामग्री पर जीएसटी व इनकम टैक्स की जांच होनी चाहिए।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से प्रोफेसर बी. सिंह, जिला अध्यक्ष ‘आप’ अब्दुल खालिद खान, प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव रमाशंकर साहू, प्रदीप कुमार सिंह, रमेश कुमार सिंह, जितेंद्र भारती, राहुल सिंह, दीपक सिंह, विकास सिंह, चंद्रजीत यादव, अशोक कुमार, रूपा देवी, वीरेंद्र भारती, बृजभान भारती, गोलू, बाबुल, छोटेलाल तिवारी, जय बहादुर प्रजापति,अविनाश मिश्रा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।