Home उत्तर प्रदेश प्राइवेट चिकित्सकों का होली मिलन समारोह संपन्न, विवेक पांडेय हुए सम्मानित

प्राइवेट चिकित्सकों का होली मिलन समारोह संपन्न, विवेक पांडेय हुए सम्मानित

SONBADHR NEWS: रूरल हेल्थ वेलफेयर सोसायटी (प्राइवेट डॉक्टर्स एसोसिएशन) के तत्वावधान में रॉबर्ट्सगंज स्थित स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ओ.पी. मौर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। समारोह में चिकित्सकों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि डॉ. नन्दजी सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य करने वाले चिकित्सक लोगों के लिए बड़ी सेवा कर रहे हैं। कार्यक्रम में पूर्वांचल मीडिया क्लब के अध्यक्ष विवेक कुमार पांडेय को उत्कृष्ट कार्य के लिए शॉल और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने ग्रामीण चिकित्सकों को प्रशिक्षण व मान्यता देने की मांग भी उठाई।समारोह में बड़ी संख्या में चिकित्सक व संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।