Home उत्तर प्रदेश प्रशासन की वादाखिलाफी के विरोध में बौद्ध सेवा समिति का अनिश्चितकालीन धरना...

प्रशासन की वादाखिलाफी के विरोध में बौद्ध सेवा समिति का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

FATEHPUR NEWS: बौद्ध सेवा समिति के जिला अध्यक्ष रामराज बौद्ध के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों और पीड़ित पक्ष ने सोमवार से जिलाधिकारी कार्यालय के गेट के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। धरने से पूर्व जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपते हुए प्रशासन पर वादाखिलाफी और निष्क्रियता का आरोप लगाया गया।संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि विभिन्न सामाजिक और कानूनी मामलों में पुलिस एवं जिला प्रशासन को पूर्व में कई बार अवगत कराया गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसी के विरोध में अब लोकतांत्रिक तरीके से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया है। ज्ञापन में प्रमुख रूप से रसूलपुर (वौसापुर) स्थित भूमि पर कथित दबंगों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को हटाने की मांग की गई है। इसके साथ ही गंगाराम के खातों से संबंधित भूमि, तथा अन्य कई मामलों में कब्जा हटाने की कार्रवाई की मांग उठाई गई। इसके अलावा ग्राम बारा थाना जाफरगंज निवासी जय कुमार की हत्या के मामले में 08 अप्रैल 2025 से अब तक एफआईआर दर्ज न होने पर भी आक्रोश व्यक्त किया गया। वहीं नरैनी थाना किशनपुर निवासी अवधेश के पैतृक दीवार पर कब्जे, सातों जोगा निवासी रामबाबू के मामले में एफआईआर दर्ज करने, अब्दुल गनीपुर निवासी संतलाल के प्रकरण तथा थरियांव क्षेत्र में कमलेश के चौकीदार नियुक्ति से जुड़े मामले को भी उठाया गया। धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि जब बार-बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो मजबूर होकर यह कदम उठाना पड़ा। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर लिखित आश्वासन या ठोस कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक धरना जारी रहेगा। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष रामराज बौद्ध, सचिव राजेंद्र प्रसाद हंस, मीडिया प्रभारी मोहित चक्रवर्ती, दयाशंकर, अवधेश कुमार, रामबाबू, पप्पू, सर्वेश, राजाराम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।