PRAYAGRAJ वर्षों से चली आ रही परंपरा का निर्वाह करने हेतु कटघर स्थित समया देवी मंदिर में हर 3 वर्ष पर होने वाली देवी पूजा के लिए बस की नाव( निवाड़ा) तैयार किया जा रहा है। गंगा दशहरा के दिन पूरे दिन धाम से निकलने वाली शोभायात्रा मैं भक्तगण तथा स्थानीय निवासी गण पदयात्रा करते हुए संगम पहुंचकर निवाडे का विसर्जन करते हैं। पूर्व पार्षद पवन श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि पौराणिक परंपरा है कि हर तीसरे वर्ष निवाड़ा का निर्माण कर गंगा में विसर्जन करने से संक्रामक रोग से मुक्ति प्राप्त होती है और जिस की वजह से कोई जनहानि नहीं होती निवाड़ा का निर्माण मंदिर परिसर में विनोद सोनकर पंडित विष्णु तिवारी के देखरेख में होना प्रारंभ हुआ है। उन्होंने आगे बताया कि 5 जून को प्रातः 9 बजे मां गंगा में विसर्जन के लिए शोभायात्रा निकाली जाएगी।







