सिविल लाइंस के डब्ल्यूपी अरीना मॉल में शुरू हुआ नया लग्जरी सैलून, देशभर की आधुनिक सुविधाएं अब प्रयागराज में
PRAYAGRAJ NEWS: शहर के सिविल लाइंस स्थित डब्ल्यूपी अरीना मॉल में एचएम हेयर मास्टर लग्जरी सैलून की भव्य ग्रैंड ओपनिंग हुई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रयागराज की पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी मौजूद रहीं। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दानिश बत्रा एवं अपूर्वा बत्रा ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। ग्रैंड ओपनिंग कार्यक्रम में कंपनी के डायरेक्टर अनंत दीप, प्रोपराइट हिमांशु पांडे एवं विजय सोमानी सहित प्रगति विजय, रेनू विजय, जागृति विजय, दीपक सोमानी और पूरी टीम मौजूद रही। अतिथियों ने नए सैलून की सुविधाओं का अवलोकन किया और संचालकों को शुभकामनाएं दीं। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि एचएम हेयर मास्टर के देशभर में करीब 296 आउटलेट संचालित हैं। इसी श्रृंखला के तहत प्रयागराज में भी ग्राहकों को आधुनिक तकनीक और बेहतर सेवाओं से युक्त लग्जरी सैलून की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। सैलून में आधुनिक तकनीक और मौजूदा ट्रेंड के अनुरूप हेयर एवं ब्यूटी सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया है। संचालकों ने कहा कि प्रयागराज के लोगों को देश के अन्य शहरों में उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का अनुभव अब अपने शहर में ही मिल सकेगा। ग्रैंड ओपनिंग के अवसर पर शहर के लोगों में भी नए सैलून को लेकर उत्साह देखने को मिला। संचालकों ने कहा कि ग्राहकों को बेहतर सेवा, आधुनिक सुविधाएं और संतोषजनक अनुभव उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी।







