PRAYAGRAJ NEWS: प्रदेश स्तरीय सबजूनियर बालक बालिका टेबल टेनिस प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में प्रयागराज मण्डल ने आगरा मण्डल को 03-02 से पराजिक कर चैम्पियन बनी।
बतादें कि सोमवार को खेले गये बालक वर्ग के फाइनल मैच में प्रयागराज मण्डल ने उम्दा प्रदर्शन किया। बाकल एकल वर्ग फाइनल मैच का परिणाम प्रयागराज के प्रत्यक्ष पटेल ने देव त्रिपाठी, वाराणसी को 11-09, 11-07, 11-07 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। बालक डबल वर्ग मैच का परिणाम शारिफ खानध्आदित्य, आगरा ने प्रत्यक्ष पटेल ध् विशाल पटेल, प्रयागराज को 11-07, 02-11, 11-08, 09-11 व 11-07 से हराया, बालिका टीम मैच का परिणाम प्रयागराज मण्डल ने आगरा मण्डल को 03-02 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। बालिका एकल फाइनल मैच का परिणाम अंशिका गुप्ता प्रयागराज ने अपनी ही साथी खिलाड़ी शालनी देवी, प्रयागराज को 11-05, 10-12, 11-07 व 15-03 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। बालिका डबल वर्ग फाइनल मैच का परिणाम शालनी देवी अंशिका गुप्ता, प्रयागराज ने पहल गुप्ताध्वान्या खण्डेलवाल, आगरा को 11-05, 09-11, 08-11 व 11-06 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथियों द्वारा विजेता खिलाडियों को मेडल पहनाकर एवं सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर धीरेन्द्र कुमार पुरुषोत्तम, कीड़ाधिकारी, राय बरेली, अशवनी कुमार त्यागी, उप कीडाधिकारी, शामली, अरूणा, देवी प्रसाद, उप कीड़ाधिकारी, मनीष गुप्ता उप क्रीड़ा अधिकारी, अन्तर्राष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी आर.एस. बेदी, एस.के. श्रीवास्तव, राष्ट्रीय टेबुल टेनिस खिलाड़ी,एम.एच चैधरी, पूर्व कीड़ाधिकारी, डिम्पी विश्वकर्मा, टेबल टेनिस कोच श्री अक्षत कुमार, संजय कुमार गुप्ता एवं मण्डलों से आये टीम मैनेजर आदि लोग उपस्थित रहे।
प्रदेशीय संघ के समन्वय से सबजूनियर बालक बालिका टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन खेल निदेशालय, लखनऊ एवं उ०प्र० टेबल टेनिस एसोसिएशन के तत्वाधान में दिनांक 17 से 19 अगस्त, 2025 अमिताभ बच्चन स्पोर्टस काम्प्लेक्स प्रयागराज आयोजित हुआ। प्रतियोगिता का समापन मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति विपिन चन्द्र दीक्षित उच्च न्यायालय इलाहाबाद के करकमलो द्वारा किया गया। मुख्य अतिथियों का स्वागत प्रेम कुमार, क्षेत्रीय कीड़ाधिकारी, द्वारा बुके देकर एवं कंचन चैरसिया, उप कीड़ाधिकारी द्वारा बैज किया गया।







