फोटो-अंतर मंडलीय रेलवे फुटबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन करते डीआरएम रजनीश अग्रवाल
अंतर मंडलीय रेलवे फुटबाल प्रतियोगिता
PRAYAGRAJ NEWS: अंतर मंडलीय रेलवे फुटबाल प्रतियोगिता में प्रयागराज मंडल और झांसी वर्कशाप ने पूरे अंक अर्जित किये। प्रतियोगिता में प्रयागराज मंडल, झांसी मंडल, मुख्यालय प्रयागराज, आरपीएफ एवं कारखाना झांसी की टीमें भाग ले रही है।
प्रयागराज मंडल की ओर से डीएसए मैदान पर बुधवार से शुरू हुई प्रतियोगिता के पहले मैच में प्रयागराज मंडल ने आरपीएफ को 5-0 से हराया। राकेश यादव ने दो तथा राजेश, मनीष व सतीश ने एक-एक गोल किया। राकेश यादव जूनियर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मैच में झांसी वर्कशाप ने उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय को 2-1 से हराया। विजेता टीम के सदानंद यादव व उदय सिंह ने गोल किया जबकि पराजित टीम के गगन ने गोल मारा। शानदार गोलकीपिंग करने वाले उमरे मुख्यालय के सुनील पांडेय को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल ने किया। शशि मोहन मिश्र, कबीर खान, योगेश चंद्र एवं विवेक सिंह निर्णायक रहे। इस मौके पर प्रयागराज मंडल खेलकूद अधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह, सीएमएस सुरेंद्रनाथ, सचिव धर्मेंद्र निषाद, सुरेश शर्मा, सुशील ओझा, जफर आलम, दिलीप यादव, अभिषेक मिश्रा, अभिषेक गौर, राजेश कुमार मौजूद रहे।







