चार दिन बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी,अस्पताल में इलाज जारी PRAYAGRAJ NEWS: जिला यमुनापार बारा तहसील अंतर्गत थाना लालापुर क्षेत्र में एक मामला प्रकाश में आया है। इंसानियत को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है। लालापुर से प्रतापपुर जाने वाले मार्ग पर स्थित सुपारी बाग कुएं के पास करीब तीन-चार दिन पहले एक अज्ञात सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए घायल बुजुर्ग को तत्काल सड़क से उठाया और बिना देर किए स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद से अब तक कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन सबसे दुखद पहलू यह है कि घायल बुजुर्ग की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। न तो कोई परिजन अस्पताल पहुंचाहै और न ही किसी ने उनकी तलाश में पुलिस या अस्पताल से संपर्क किया है। अस्पताल के बिस्तर पर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे इस बुजुर्ग की हालत को देखकर हर संवेदन शील व्यक्ति का दिल पसीज गया है। खबर लिखे जाने तक बुजुर्ग की पहचान नहीं हो पाई।







