Home उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सीएचसी बाघराय में हुआ भब्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सीएचसी बाघराय में हुआ भब्य कार्यक्रम

PRATAPGARH NEWS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस अवसर पर सीएचसी बाघराय में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार”का हुआ आयोजन,वही मेले का उद्घाटन भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा और सीएचसी अधीक्षक डॉ. दिनेश सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।कार्यक्रम  में क्षेत्र से आए लोगों ने विभिन्न बीमारियों के संबंध में डॉक्टरों से परामर्श लिया और अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। इस दौरान डॉ. दिनेश सिंह ने बताया कि यह मेला 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों की जांच कर उनका उपचार भी यहीं पर करेंगे।भाजपा जिलाध्यक्ष ने इस अवसर पर सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। कार्यक्रम में डॉ जाफरी के साथ साथ अन्य सभी कर्मचारियों ने भी भाग लिया साथ उपाध्यक्ष राजन शुक्ला के साथ मंडल अध्यक्ष मोनू , उमेश पाण्डे सहित कई लोग मौजूद रहे।