Home उत्तर प्रदेश प्रदेश में नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान चलेगा 30 सितंबर तक

प्रदेश में नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान चलेगा 30 सितंबर तक

JALAUN NEWS: परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के 26 अगस्त 2025 एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर के अनुपालन में दिन 1 सितम्बर से 30 सितम्बर, 2025 तक नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान के तहत जिला पूर्ति अधिकारी व परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रुप से जनपद के विभिन्न पेट्रोल टैंक के स्वामियों को नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान के बोर्ड लगाने जाने व जो भी वाहन स्वामी बिना हेलमेट के पेट्रोल भराने हेतु पेट्रोल टैंक पर आयें उनसे अनुरोध करते हुए सड़क सुरक्षा की जानकारी देते हुए हेलमेट लगाने की सलाह दी जाए। अभियान के दौरान पेट्रोल टैंकों पर जो भी बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन के वाहन स्वामी पाये गये उनके वहीं पर चालान किये गये।  उक्त कार्यवाही में राजेश कुमार सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रथम दल, सुरेश कुमार सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशा0/प्रर्व0), राजीव शुक्ला जिला पूर्ति अधिकारी अपनी टीम के साथ व हाकिम सिंह क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी उपस्थित रहे। राजेश कुमार सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रथम दल द्वारा आज दिनाँक 2 सितम्बर 2025 को बिना हेेलमेट के दो पहिया वाहनों का संचालन करते पाये गये 54 वाहन स्वामियों के वाहनों के विरुद्ध उरई व जालौन नगर में चालान की कार्यवाही की गयी। सुरेश कुमार, वरि0-सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशा0/प्रर्व0) मंगलवार को बिना हेेलमेट के दो पहिया वाहनों का संचालन करते पाये गये 15 वाहन स्वामियों के वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गयी। इसी प्रकार विनय कुमार पाण्डेय यात्रीकर/मालकर अधिकारी द्वारामंगलवार को बिना हेेलमेट के दो पहिया वाहनों का संचालन करते पाये गये 16 वाहन स्वामियों के वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गयी। यह कार्यवाही 30 सितम्बर 2025 तक निरन्तर जारी रहेगी।