PRAYAGRAJ NEWS: नित्याशाला स्टूडियो की ओर से आज कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गायन, नृत्य, कविता, कहानी और कॉमेडी सहित विभिन्न विधाओं के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. प्रतीक पांडेय, अमित तिवारी और हिमांशु गुप्ता थे। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की और आगे बढने के लिए प्रेरित किया। आयोजन को सफल बनाने में संयोजक नेहा का विशेष योगदान रहा। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन, रचनात्मक सोच और समर्पण से प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने की दिशा में सराहनीय प्रयास किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और मेडल प्रदान किए गए। यह आयोजन कला और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।







