SAHARANPUR NEWS: थाना चिलकाना पुलिस ने शातिर नशा तस्कर को प्रतिबंधित 960 कैपसूल सहित गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया। चिलकाना वरिष्ठ उच्च अधिकारियो के निर्देशन मे नशे की रोकथाम को चलाये गये अभियान के अंतर्गत थाना चिलकाना प्रभारी चंद्रसैन सैनी के नेतृत्व मे थाना चिलकाना पुलिस ने अभियुक्त वसीम पुत्र मुस्तकीम निवासी ग्राम पटनी थाना चिलकाना को अवैध नशे के 960 कैप्सूल सहित सुल्तानपुर रोड पाजबांगर वाले रास्ते पर जंगल फिरोजाबाद से गिरफ्तार किया। थाना चिलकाना प्रभारी चंद्रसैन सैनी ने बताया कि अभियुक्त वसीम के पास से अवैध 960 कैप्सूल जिनका वजन 576 ग्राम एवं 720 नकद रूपये बरामद किये गये है जिसके खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 189/25 धारा 8/22/29 एन डी पी सी एक्ट पंजीकृत किया गया उन्होंने बताया कि अभियुक्त वसीम पुत्र मुस्तकीम का आपराधिक इतिहास भी है जो पूर्व मे भी भिन्न भिन्न आपराधिक मुकदमो मे जेल जा चुका है।
गिरफ्तार करने वाली टीम मे उपनिरीक्षक सतीश कुमार काँस्टेबल विपिन कांस्टेबल आदि रहे।







