Home उत्तर प्रदेश प्रताड़ना का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

प्रताड़ना का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

PRATAPGARH NEWS: पति की प्रताड़ना को लेकर पीड़िता ने लालगंज पुलिस को तहरीर सौपी है। रानीगंज कैथौला निवासी लवकुश प्रजापति की पत्नी आरती प्रजापति ने पुलिस को दी गई तहरीर मे कहा है कि उसका पति ईंट भटठे पर कारोबारी के सिलसिले मे बाहर रहता है। तहरीर मे आरोप लगाया गया है कि पति द्वारा उसे झांसा देकर वहां दूसरी शादी कर ली है। पीड़िता ने कहा है कि फोन करने पर उसका पति गालीगलौज करने के साथ घर से निकाल देने की धमकी दे रहा है। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।