PRAYAGRAJ NEWS: शुक्रवार को सी एम पी डिग्री कालेज प्रयागराज में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई संख्या 30 डॉ. सपना मौर्या व 32 डॉ. पूजा गौड़ की स्वयं-सेविकाओं ने कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत से प्रारम्भ किया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में प्रो. एस. पी सिंह ने स्वयंसेविकाओं को सामाजिक हितों, संस्कारों, मानव के उत्तरदायित्व, जीवन जीने के तरीके, शिक्षा के महत्व व राष्ट्रीय सेवा योजना में राष्ट्रीयता की भावना के महत्व पर अपना व्याख्यान दिया। कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद शर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के इतिहास, महत्व व संभावनाओं की चर्चा की।कार्यक्रम के दूसरे चरण में, पौधारोपण कार्यक्रम व कालेज कैम्पस के क्यारियों की निराई गुड़ाई तथा गमलों की सफाई, सूखे पौधों को निकालकर नये पौधो को लगाने का कार्य स्वयसेविकाओं ने किया और तीसरे चरण में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे निर्णायक समिति में डॉ. दीप्ति विष्णु, डॉ. अनुराधा सिंह व डॉ. उत्तरा सिंह रहीं। प्रतियोगिता में ईकाई 30 की महिमा,आराध्या, तृप्ति ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान तथा इकाई 32 की श्रीजल,गौरी ने क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान और सपना सिंह व आशा पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।इस कार्यक्रम में प्रो. आभा त्रिपाठी, प्रो. अर्चना खरे, प्रो. भावना चैहान,डॉ यशवन्त कुमार, डॉ राजेश कुमार यादव आदि उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन डॉ रामचिरंजीव ने व धन्यवाद ज्ञापन डॉ. पूजा गौड़ ने किया। राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।







