SAHARANPUR NEWS: थाना चिलकाना पुलिस द्वारा दो शातिर पेड़ चोर को गिरफ्तार किया, चोर के कब्जे से 22 गट्टे पोपलर की लकड़ी एवं लकड़ी काटने के उपकरण बरामद। थाना चिलकाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि चिलकाना पुलिस को गस्त के दौरान सूचना मिली की तीन आदमी चोरी के पेड़ काटकर सहारनपुर बेचने जा रहे है जो दबकौरा के रास्ते पर छुपकर पिकअप लिए खडे है सूचना के आधार पर चिलकाना पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दो अभियुक्तगण अनिकेत पुत्र वेदपाल एवं अजय पुत्र शिव लाल गांव निवासी जीवाला थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर को टोड़रपुर से दबकौरा जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि अभियुक्तों के पास से 22गट्टे पोपलर की लकड़ी, लकड़ी काटने के उपकरण लोहे का एक कुल्हाडा एक आरा, लकड़ी चोरी मे प्रयुक्त की जाने वाली एक पिकअप गाडी यू पी 11 CT 7515, एक इंचीटेप एवं एक मोटर साईकिल बरामद की गयी। गिरफ्तार अभियुक्तों को सम्बंधित धारा मे मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय मे पेश किया गया।







