ईद मिलादुन्नबी पर गूंजा ‘या नबी सलाम अलैका’
SIDHARTHNAGAR/BADNI NEWS: पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन, ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बढ़नी कस्बा शुक्रवार को पूरी तरह से जश्न में डूबा रहा। सुबह से ही लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए और जुलूस निकाला, जिसमें ‘या नबी सलाम अलैका’ के नारे गूंज उठे। जुलूस में शामिल लोग अपने हाथों में हरे झंडे लिए हुए थे और पैगंबर साहब की शान में नात पढ़ रहे थे। इस दौरान, पूरे कस्बे में भाईचारे और सौहार्द का माहौल बना रहा। इस मुबारक मौके पर लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी और मिठाइयां बांटीं। घरों और मस्जिदों को खास तौर पर सजाया गया था। यह मौका पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करने का था, जिसमें प्रेम, शांति और मानवता का संदेश निहित है। लोगों ने उनकी शिक्षाओं पर चलने का संकल्प लिया। सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। बढ़नी कस्बे के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात था ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। कार्यक्रम में वसीम खान, निजाम अहमद, मोहम्मद आलम,अफरोज नेता,निसार अहमद, फारूक राइनी, जावेद नेता और छोटू मिस्त्री, इमरान अहमद, मोहम्मद मुस्तफा,सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। उन्होंने इस पावन पर्व पर सभी देशवासियों को बधाई दी और अमन-चैन की दुआ मांगी।







