Home उत्तर प्रदेश पेट्रोल पंप पर उड़ाई जा रही नियम व कानून की धज्जियां

पेट्रोल पंप पर उड़ाई जा रही नियम व कानून की धज्जियां

रोक के बावजूद खुलेआम बोतलों में बेचा जा रहा पेट्रोल वीडियो वायरल

AURAIYA NEWS: जहां एक तरफ शासन व प्रशासन ने पेट्रोल पंप मालिकों को नो हेलमेट न पेट्रोल के सख्त आदेश जारी किया है, तो वहीं कुछ पेट्रोल पंप मालिक अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं,जनपद के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बा बाबरपुर में पेट्रोल पंप पर खुले आम बोतलों में दिया जा रहा है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इतना ही नहीं आदेशों के बावजूद कुछ पेट्रोल पंपों पर बोर्ड लगने के बाद भी खुलेआम बिना हेलमेट बाइक सवार को भी पेट्रोल बेचा जा रहा है, अब देखना है अगर प्रशासन इन लापरवाह पेट्रोल पंप मालिकों पर क्या कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।