BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) समाजसेवी युगल किशोर शुक्ल एडवोकेट एवं पूर्व सांसद प्रत्याशी ने अपर जिला अधिकारी (न्यायिक) शिव नारायण सिंह को झारखण्डी ओवर ब्रिज निर्माण शुरू कराने हेतु सौंपा ज्ञापन जिसमें बताया कि बलरामपुर में झारखंडी ओवर ब्रिज चुनाव करीब आते ही बनने लगता है, चुनाव खत्म होने पर चर्चा खत्म हो जाती है। इसी तरह कई दशक बीत चुके हैं लेकिन जब से आप बलरामपुर जिले में आए हैं काफी बेहतर प्रयास कर रहे हैं फिर भी कब शुरू होगा निर्माण कार्य? कब पूरा होगा बनकर ? कार्य की प्रगति क्या है ? मुझे नहीं पता।इसलिए झारखण्डी ओवर ब्रिज का निर्माण शीघ्राति शीघ्र शुरू करवाने की मांग हम सब कर रहे हैं क्योंकि ट्रेन आते जाते दिन भर में कई बार जाम लगता है सरकारी वाहन एम्बुलेंस, डायल 112उत्तर प्रदेश पुलिस, फायर ब्रिगेड, रोडवेज बस आदि सरकारी और स्कूल बस समेत सभी प्राइवेट वाहन जाम में फंस जाते हैं कितनी भी इमरजेंसी हो न आगे और न ही पीछे जा पाते हैं इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए यथा शीघ्र झारखण्डी ओवर ब्रिज का निर्माण शुरू कराना नितांत आवश्यक है इन्हीं मांगों के साथ ज्ञापन सौंपा मौके पर युगल किशोर शुक्ल एडवोकेट के साथ वरिष्ठ अधिवक्ता गयास अहमद खान, संदीप पाठक, जैनुलाब्दीन, देवेन्द्र पाण्डेय, दुर्गा प्रसाद यादव, विजय मिश्रा बबलू, रूपक श्रीवास्तव, कृपा राम चौहान, वैभव मिश्रा, आशीष शुक्ला, नृपेन्द्र उपाध्याय, अलख राम समेत तमाम लोग मौजूद रहे एडवोकेट गयास अहमद खान ने कहा कि रेलवे जाम में फंस कर लोगों ने भारी मुसीबतों का सामना भी किया है अधिवक्ता केवल फाइल नहीं ढोता है बल्कि समाज के हित में लोगों की आवाज बनता है लोगों को जगाता भी है झारखण्डी ओवर ब्रिज निर्माण बहुत ही जरूरी है। साथ ही युगल किशोर शुक्ल एडवोकेट ने जन सुनवाई पोर्टल पर ऑनलाइन आई जी आर एस भी किया जिसका संदर्भ संख्या 40018226005516 है जिसमें झारखंडी ओवर ब्रिज का जल्द निर्माण शुरू करवाने की मांग किया है।







