MIRZAPUR NEWS: aसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र (91वर्ष) के निधन पर गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। छन्नूलाल मिश्र को पद्म विभूषण तथा यश भारती से सम्मानित किया गया था। वे किराना घराना और बनारस घराने की गायकी के महारथी थे। वे खयाल, ठुमरी, भजन, दादरा, कजरी व चैती के भी कुशल गायक थे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मिश्र के निधन से भारतीय शास्त्रीय संगीत को अपूरणीय क्षति हुई है।







